फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक अप्रैल 2005 से लागू की गई न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए एनपीएस की शवयात्रा निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन किया। इससे पहले जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम आकाशदीप को सौंपा।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल के मैदान में हुई सभा में जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या ने कहा कि अटेवा का कारवां पूरे देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एनपीएस की प्रतीकात्मक शवयात्रा के बाद भी सरकार नहीं चेतती है, तो देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी प्रदर्शन करेंगे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हमारा संगठन, अटेवा का सदैव समर्थन करता रहेगा। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने पुरानी पेंशन को बुढ़ापे की लाठी बताया। सभा के बाद प्रतीकात्मक शवयात्रा प्रारंभ की गई, जो भाजपा कार्यालय से होते हुए दुखहरणनाथ मंदिर, मिश्राना चौकी, हमदर्द तिराहा से मुड़कर कंपनी बाग होते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंची। यहां पर एनपीएस का पुतला दहन करके पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। सभा में लेखपाल संघ के रामेंद्र अवस्थी, विद्युत तकनीकी संघ के भूपेंद्र वर्मा, कृषि विभाग से शुभम शुक्ला, पीडब्ल्यूडी से शैलेंद्र सिंह समेत कई विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें