फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट वीडियो से नाराज वकीलों ने थाना घेरा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मितौली।
विज्ञापन

थाने में तैनात दरोगा हरीश कुमार गंगवार द्वारा बुधवार की शाम एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर पोस्ट किए एक वीडियो के वायरल होने से नाराज वकीलों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया। दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला, जिसके बाद एसओ ओपी रजक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर वकीलों को शांत कराया।
दरोगा द्वारा व्हाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट वीडियो में दिखाया गया है कि काला सूट पहने एक व्यक्ति से शापिंग मॉल में उसके कोट में छिपाए गए सामान को पुलिस बरामद करती है। दरोगा ने काले सूट वाले व्यक्ति को वकील की संज्ञा देते हुए अभद्र टिप्पणी भी की थी। गुरुवार को तहसील खुलते ही जब जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल सदस्य सरोज अवस्थी ने तहसील अधिवक्ता संघ को वायरल हुए वीडियो और वकील को लेकर की गई टिप्पणी दिखाई, तो वकील उग्र हो गए। वकीलों ने तहसील अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा, महामंत्री पंकज बाजपेई की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा लिखाने की जिद पर काफी देर तक अड़े रहे। बाद में एसओ ओपी रजक के समझाने पर वकील शांत हुए। एसओ ने दरोगा के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अधिवक्ता संघ ने निर्धारित समय में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर फिर से थाना घेरने और आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में अधिवक्ता राजीव मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्र, आनंद त्रिवेदी, प्रदीप बाजपेयी, प्रभात अवस्थी, मुकेश अवस्थी, पुनेश राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें