फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में उमस, मोहम्मदी इलाके में आया आंधी-तूफान

विज्ञापन
जिले भर में उमस, मोहम्मदी इलाके में आया आंधी-तूफान - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को सुबह से बादलों की आवाजाही रही और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बिलबिलाते रहे। वहीं दोपहर बाद मोहम्मदी इलाके में करीब सात गांवों के बीच तेज आंधी तूफान आने से भीषण तबाही हुई। पेड़ गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई।
सोमवार को सुबह से ही भीषण उमस भरी गर्मी रही। कई बार बादल बने, लेकिन फिर धूप निकल आई। बादलों की आवाजाही और हवाएं बंद होने से हर जगह उमस रही। लोगबाग उमस भरी इस गर्मी से व्याकुल रहे। भीषण गर्मी के बाद भी बिजली की आवाजाही से लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बग्घून। बग्घून क्षेत्र के सरैंया विलियम, मक्षिया, पटना, पटसार, शिवराजपुर, नकारा, अमृतपुर में सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे आए तेज आंधी तूफान से कई पेड़ गिर गए और खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के अमृतपुर गांव में आंधी से तीन पेड़ गिर गए, जिसमें मोहन सिंह की दो अमरीकन गाय दबकर मर गईं, जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये के करीब थी। इसके अलावा क्षेत्र के मक्षिया, पटना गांव में भी कई पेड़ गिर गए, धान और गन्ने की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें