फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को उजड़ने से बचा लें डीएम साहब

विज्ञापन
गांव को उजड़ने से बचा लें डीएम साहब - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर/ शारदानगर।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने ओदारा ग्राम सभा के गोडियाना गांव के लोगों को 19 सितंबर तक जमीन खाली करने का नोटिस दिया है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को ग्राम प्रधान रामविलास के नेतृत्व में डीएम की गैरमौजूदगी में एडीएम उमेश नरायण पांसे से मिलकर अपनी व्यथा बताई। डीएम को संबोधित ज्ञापन में गांव को बचाने की मांग की गई है।
सिंचाई विभाग ने नोटिस देकर 19 सितंबर तक विभागीय जमीन पर बने मकान, दुकान, झोपड़ी सहित पक्के कच्चे घर खाली करने का आदेश दिया है, जिसमें गोडियाना गांव की जमीन को भी विभाग ने अपनी जमीन बताया है। वहीं गांव वालों का कहना है कि उक्त जमीन पर वह लोग वर्षों से रह रहे हैं। 2003 में उनके नाम 3-3 डिसमिल जमीन का पट्टा प्रत्येक परिवार को तहसील प्रशासन से आवंटित किया गया है। साथ ही प्रधान निधि से आवास भी दिए गए। इतना ही नहीं गांव में खड़ंजा मार्ग नालियां व विद्युुतीकरण भी किया गया है। अब तक सिंचाई विभाग ने कहीं आपत्ति नहीं लगाई। अब सीधे नोटिस जारी कर 19 सितंबर तक गांव खाली करने का फरमान सुना दिया गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 20 सितंबर को पुलिस बल के साथ विभाग जमीन खाली कराएगा। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि उनके घरों को उजड़ने से रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में हरिनाम, मेवालाल, विश्राम, बालगोविंद, मुन्ना, रामकुमार, शिवकुमार, लालजी, रामप्रसाद, रामखेलावन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मंदिर आए भाजपा जिलाध्यक्ष से भी लगाई गुहार
शारदानगर। रविवार देर शाम शारदानगर स्थित हनुमान मंदिर आए भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई से भी ग्रामीणों ने मिलकर अपनी व्यथा सुनाई और मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन


गोड़ियाना गांव के लोगों की समस्या सुनी है। सिंचाई विभाग ने नोटिस दिया है तो कोई आधार जरूर होगा, फिर भी वह मामले को दिखवा रहे हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
- उमेश नरायण पांडेय, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें