फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने रोडमार्च निकाल किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षामित्रों ने आंदोलन के तीसरे दिन बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद शहर में रोड मार्च निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रोड मार्च बीएसए कार्यालय से हीरालाल धर्मशाला चौराहे से मेन रोड विलोबी गेट से लोहिया भवन, अस्पताल रोड होते हुए वापस धरना स्थल पर पहुंचा। इसके बाद शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों ने सातवें वेतनमान का अवशेष अंतर का भुगतान करने की मांग संबंधी ज्ञापन बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह को सौंपा है।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को पुन: उसी पद पर समायोजित करे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की जाए। तब तक शिक्षामित्रों को समान कार्य समान वेतन दिया जाए। समर्थन देने के लिए सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल शनिवार को भी धरना स्थल पर पहुंचे। धरने को अन्य शिक्षामित्रों ने संबोधित करते हुए योगी सरकार को जमकर कोसा। बैठक में 21 अगस्त से लखनऊ के लक्ष्मण पार्क में प्रस्तावित तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। 23 अगस्त तक लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान विधानसभा के घेराव पर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार से कोई आश्वासन न मिलने पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए शिक्षामित्रों ने हामी भरी है। लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पदाधिकारी रविवार को कूच करेंगे। जबकि सभी शिक्षामित्र सोमवार की सुबह लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=
700 स्कूलों में मिड डे मील बनना बंद
शिक्षामित्रों के आंदोलन से सैकड़ों स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शनिवार को एमडीएम सेल की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 700 विद्यालयों में मिड डे मील नहीं बनाया गया। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि 278 प्राथमिक विद्यालय केवल शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हैं। जबकि 1629 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र इंचार्ज हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को नियमित खोलने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें