फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय युवक से वसूला 18.5 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
बुधवार को त्रिनगर-धनगढ़ी बॉर्डर पर सवा 18 लाख नेपाली करेंसी पकड़ने का मामला
विज्ञापन

धनगढ़ी-नेपाल। पलिया से धनगढ़ी-नेपाल आ रहे एक भारतीय युवक के पास से करीब सवा 18 लाख रुपये की नेपाली करेंसी बरामद हुई थी। मामले में जमानत राशि देने के बाद भारतीय युवक को छोड़ दिया गया है। लेकिन मिली नेपाली करेंसी को वापस न करके मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी व प्रवक्ता वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनगर-धनगढ़ी बार्डर पर तैनात नेपाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौरीफंटा की ओर से आ रहे पलिया निवासी नीरज कुमार राजपूत निवासी सिंघहिया को 18 लाख 27 हजार रुपये की नेपाली करेंसी के साथ पकड़ा था। उक्त नेपाली करेंसी के बाबत युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया था। मामले में नेपाली कानून के मुताबिक भारतीय युवक से 18 लाख 55 हजार रुपये नेपाली जमानत राशि वसूली गई है, जिसके बाद युवक को छोड़ा गया है। जबकि पकड़ी गई 18 लाख 27 हजार रुपये की नेपाली करेंसी को फिलहाल नहीं छोड़ा गया है और मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें