फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैंप में 178 कार्डधारकों ने यूनिट बढ़वाने के लिए किया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे कैंप में बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों की भरमार है। कैंप में नए मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। 122 युवाओं ने फार्म संख्या छह भरा।
विज्ञापन

नगर के श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में लगे कैंप में विभिन्न शिकायतों से संबंधित 544 रजिस्ट्रेशन हुए। कैंप में वृद्धावस्था के 58 रजिस्ट्रेशन हुए, इसमें 37 पेंशन न आने, 21 नये रजिस्ट्रेशन हुए। राशनकार्ड के लिए 263 लोगों ने कैंप में पंजीकरण कराया, इसमें 178 कार्डधारकों ने यूनिट बढ़वाने, 85 नए कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हुए।
विद्युत विभाग से संबंधित पांच, दिव्यांग पेंशन के 8, विधवा पेंशन के 11 पंजीकरण हुए। नगर पालिका परिषद से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए 77 पंजीकरण हुए। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि राशनकार्ड नगर की प्रमुख समस्या बनती जा रही है। पात्रों का उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र राशनकार्ड बनवाया जाएगा। जन्म प्रमाण पत्र नया है तो 10 दिन में और अधिकतम एक महीने के अंदर जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद सुफियान खान, रियाजुद्दीन, अनिल गुप्ता, भारत विकास परिषद अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीक्षित, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, विकास वर्मा, भूपराम राणा, अजय कुमार, रामकुमार वर्मा, अनिल कुमार यादव, जेई आदर्श मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें