फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक प्रोफाइल फोटो के साथ लग गया पाक का झंडा, पुलिस केस दर्ज....

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। फेसबुक पर प्रोफाइल अपडेट करने में दूसरे देश का झंडा लगाने पर भीरा पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर को उसके घर वालों ने तीन दिन पहले एंड्रायड मोबाइल लेकर दिया था, जिस पर उसने अपनी फेेसबुक आईडी को अपडेट किया था। पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 153ए आईपीसी, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला में एक किशोर की फेसबुुक पर पाकिस्तान का झंडा प्रोफाइल फोटो अपडेट होने की सूचना पर लोगों में गुस्सा फैल गया। इस बात की सूचना लोगों ने भीरा पुलिस को दी। पुलिस तत्काल किशोर को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस किशोर का मोबाइल को कब्जे में लेकर उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने इस कृत्य को जानबूझकर किया है अनजाने में हो गया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किशोर का कहना कि एक सॉफ्टवेयर के जरिए बदल गई थी फोटो
फेसबुक पर एक फोटो बदलने वाला साफ्टवेयर ‘ट्राई इट’ नाम से आता है। इससे लोग अपनी फोटो को विभिन्न रूप में लगाते हैं, किशोर का कहना है कि वह इसी पर फोटो लगा रहा था, अचानक उसकी फोटो दूसरे देश के झंडे के साथ लग गई।
विज्ञापन


आरोपी किशोर के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 153ए आईपीसी, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, प्रभारी इंचार्ज कोतवाली भीरा-खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें