लखीमपुर खीरी। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने जनवरी 2018 से अब तक गुम गुए मोबाइलों में से 25 मोबाइल सेट बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 2.90 लाख रुपये है। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आवेदकों ने विभिन्न तिथियों में मोबाइल खोने की सूचनाएं दी थीं। एसपी पूनम के निर्देश पर स्वॉट टीम के निरीक्षक दीपक शुक्ला की अगुवाई में साइबर सेल ने खोए मोबाइलों की आईएमआईएमआई नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस करते हुए उन्हें बरामद करने में सफलता प्राप्त की। एएसपी ने बताया कि विभिन्न नामी कंपनियों के 25 मोबाइल सेट बरामद हुए हैं। बुधवार को एएसपी ने अपने कार्यालय में मोबाइल उनके मालिकों को वितरित कर दिए। टीम में एसआई सर्वेश पाल, आरक्षी विनोद कुमार और अजीत सिंह शामिल रहे।