लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के कसबा ओयल निवासी ईश्वरी (25) ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कसबा ओयल निवासी चेतराम ने बताया कि वह चार भाई थे, जिसमें एक भाई की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार की दोपहर बाद घर से खाना खाकर छोटा भाई ईश्वरी कहीं गया था। शाम करीब छह बजे जब वह घर लौटा तो उसकी हालत खराब थी। मुंह से झाग निकल रही थी। घर वाले ईश्वरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की वजह घरेलू वजह बता रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।