फुटबाल में माहिर हुई दुधवा की नन्ही ‘दुर्गा’
क्रासर
बच्चों के साथ फुटबाल पर मारती है लात, दुधवा में ढलने की कर रही कोशिश
फोटो संख्या 24एलकेएच404
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। बिजनौर के जंगल में विचरण के दौरान बिछड़ी नन्ही दुर्गा हथिनी का पार्क प्रशासन बेहतर ढंग से ख्याल
रख रहा है। स्वास्थ्य का परीक्षण ठीक से कराने के साथ ही उसे खेलकूद में भी माहिर किया जा रहा है। बच्चों के साथ नन्ही दुर्गा हथिनी फुटबाल खेलकर अपना समय व्यतीत कर रही है। उसकी अच्छी देखभाल के लिए पार्क कर्मचारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है। अब वह दुधवा के माहौल में धीरे-धीरे ढल रही है।
बता दें कि बीती नौ अक्तूबर को बिजनौर के नजीबाबाद जंगल में हाथियों के झुंड से भटकी लगभग पांच-छह महीने की हथिनी को पेट्रोलिंग टीम ने पकड़कर अपने साथ कैंप लेकर गई थी। पीसीसीएफ के निर्देश के बाद उसे दुधवा नेशनल पार्क में भेजा गया है। इसको लेकर पार्क में उसकी बेहतर ढंग से देखभाल व स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। नवरात्र के दिन आगमन होने के कारण एफडी रमेश पांडेय ने इस हथिनी का नाम दुर्गा रख दिया था। जिसके बाद से दुर्गा सभी की चहेती हो गई। उसके इलाज के साथ ही साथ उसको खेलों में मजा आने लगा। छोटे बच्चों के साथ वह बढ़िया से फुटबाल का आनंद उठाती है। हथिनी को फुटबाल पर लात मारते देखकर बच्चे काफी खुश होते हैं। यह हाथी दुधवा बेस कैंप में ही रखी गई है तथा इसकी अलग से देखभाल की जाती है। डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि काफी कम समय में ही यह खेलों के लिए आकर्षित होने लगी है तथा दुधवा की आबोहवा में ढलने का कार्य अपने आप ही कर रही है। बताया कि स्वास्थ्य भी उसका सही है और वह बेहतर ढंग से दुधवा में जीवन व्यतीत कर रही है।