फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी कटान देखने पहुंची प्रभारी मंत्री नहर देखकर वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
06एलकेएच, 01, 02, 651
विज्ञापन

नदी कटान देखने पहुंची प्रभारी मंत्री नहर देखकर वापस
क्रासर....
विस्थापित परिवारों से मिलकर जाना पीड़ितों का हाल
क्रासर....
मृतक किसान के घर तक नही पहुंच सकीं राज्य मंत्री
क्रासर....
बाढ़ पीड़ितों को प्रभारी मंत्री ने बांटी राहत सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
बिजुआ। शारदा कटान से प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री शारदा किनारे तक नहीं पहुंच सकीं। उन्हें जल्दी थी इसलिए नहर किनारे बसे विस्थापित परिवारों से मिलकर ही वापस हो गईं। उधर मृतक किसान का परिवार प्रताप टांडा में मंत्री का इंतजार करता रहा, बाद में विधायक गांव पहुंचे और परिवार को आर्थिक मदद दी।
शारदा नदी से हुई तबाही को देखने पहुंची प्रभारी मंत्री गुलाबदेवी बाढ़ प्रभावित परिवारों से तो मिलीं, लेकिन नदी का रुख देखने नहीं गईं। जहां शारदा इस समय तबाही क र रही है। एक दिन पहले ही जगन्नाथ टांडा में कर्ज में डूबे और नदी में घर जमीन गंवाने वाले एक किसान रविंद्र सिंह की सदमें से मौत हो गई थी। मंत्री वहां तक नहीं पहुंची। उन्हें किसी कार्यक्रम में भाग लेने जाना था इसलिए वह नहर किनारे विस्थापित परिवारों से मिलकर वापस हो गईं। ग्रामीण इंतजार कर रहे थे कि वह मंत्री से पूछें कि शारदा जिस तरह गांव के गांव साफ कर रही है, उसका कोई इंतजाम हो सकेगा या नहीं
विज्ञापन

इंसेट
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शारदानगर बाढ़ चौकी पहुंचकर तहसील जंगल नंबर 11, भुरकुंडा और दुबैला के 400 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया। बृहस्पतिवार की सुबह प्रभारी मंत्री गुलाब देवी तहसील पलिया के बाढ़ प्रभावित ग्राम जंगल नंबर 07 के बाढ़ विस्थापित व्यक्तियों से मुलाकात की। लोगों के दुखदर्द को सुना और कहा सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराने का कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके बाद तहसील लखीमपुर सदर के खमरिया स्थिति बाढ़ चौकी पर ग्राम खमरिया और सिंधिया के 110 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया और ग्राम मेंहदी के 290 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण का दिशा निर्देश दिया।
इंसेट.....
भाजपा नेताओं ने गन्ना बकाया दिलाने की मांग की
बिजुआ। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता अरुणेंद्र सिंह ने प्रभारी मंत्री गुलाब देवी से कटान प्रभावित किसानों पर बकाया बैंक का कर्ज माफ कराने एवं गन्ना चीनी मिल पर बकाया दिलाने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शासन तक पहुंचाएंगी और कोई रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स.....
विधायक ने परिवार को दी 25000 की मदद
बिजुआ। विधायक रोमी साहनी गुरुवार को शारदा कटान को देखने पहुंचे वहां मृतक रवींद्र सिंह के परिवार वालों से मिले, और 25 हजार रुपये की सहायता दी। विधायक ने कहा दुख की घड़ी में वह कटान प्रभावितों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें