फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ देख खेतों में मची भगदड़, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाघ देख खेतों में मची भगदड़, ग्रामीणों में दहशत
मझगईं। गन्ने की फसल में फैली बूटी कटवाने गए मजदूरों ने खेत में बैठे बाघ को देखा तो भगदड़ मच गई। वहीं क्षेत्र में बाघ के डर से लोग खेतों की तरफ जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

बल्लीपुर निवासी मोनू उर्फ विकास शुक्ला का खेत कस्बा के गहरा नाला के पास तिलका फार्म में है। जहां खेतों में खड़े गन्नों में बूटी हो गई थी, उसी बूटी को कटवाने किसान गजेन्द्र पाल गुप्ता व छोटे अन्य लोगों के साथ शुक्रवार शाम को खेत पर गए थे। गन्ने में बैठे बाघ पर नजर पड़ते ही भगदड़ मच गई। पतिया व मुर्गहा गांव के लोगों के भी खेत हैं। इस बाबत वन दरोगा राजाराम ने बताया कि सूचना मिली थी मौके पर गए थे, लेकिन गन्ना काफी होने से पग मार्क नहीं मिल सके हैं। बताया कि बराबर गश्त की जा रही है और लोगों को शोर मचाकर झुंड में जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें