फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने बैंक पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने बैंक पर लगाए आरोप
मझगईं। इलाके के कोठिया गांव निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वृद्ध के परिजनों का आरोप है कि कस्बा की एक बैंक से सही समय पर पैसा नहीं मिला जिसके कारण इलाज के अभाव में वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन

कस्बा कोठिया निवासी शमशाद खां ने आरोप लगाया है कि उसके 65 वर्षीय पिता मुश्ताक खां काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। गन्ना का भुगतान उनके खाते में 85 हजार रुपये आ गए थे। आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने उसका भुगतान नहीं किया। इलाज में देरी होती गई तो शनिवार को कई लोग बैंक आए और हंगामा किया जिसके बाद वहां से 80 हजार रु पये मिले लेकिन जब उसके पिता को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तो रास्ते में भीरा में उनकी मौत हो गई है। उधर बैंक अधिकारियों का कहना है कि दोपहर बारह बजे ही उक्त व्यक्ति को 80 हजार का भुगतान कर दिया गया था वह इलाज के लिए यहां से देरी से निकले जिसके कारण यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें