फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल सेवा हुई ध्वस्त, ग्राहक त्रस्त

Tue, 19 Jun 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
bsnl
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा की दौड़ में जहां निजी कंपनियां सेवा देने में आगे बढ़ रही हैं वहीं सरकारी कंपनी बीएसएनएल पीछ जा रही है। कनेक्टिविटी की समस्या से बीएसएनएल ग्राहकोें को काफी परेशान हो रही है। रविवार से मोबाइल का नेटवर्क गायब हो गया तो सोमवार को जिले में ब्रॉडबैंड सेवा ध्वस्त हो गई। नेटवर्किंग ध्वस्त हो जाने के कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर बैंकों तक का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिले में भारत संचार निगम की नेटवर्क व्यवस्था पिछले कई महीनों से गड़बड़ चल रही है। नेटवर्क गायब होने से बैंकों में न तो लेन देन ही हो सका और न ही कार्यालयों में कोई काम। जरूरी काम निपटाने के लिए लोगों को अन्य टेलीकॉम के नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा।

सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों को हुई मुसीबत
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को बीएसएनएल नेटवर्क खराब होने के कारण काफी मुसीबत उठानी पड़ी। नेटवर्क खराब होने के कारण महिला अभ्यर्थियों का घर से संपर्क ही खत्म हो गया। महिलाएं अपने घर से बात न होने के कारण काफी परेशान दिखी।
विज्ञापन


अधिकारी भी रहे परेशान
दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले ऑफिसों में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी समस्या निस्तारण के लिए अधिकारी अपने मातहतों का फोन लगाते रहे, लेकिन फोन न लगने के कारण फरियादियों को वापस लौटना पड़ा।


तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ दिनों से नेटवर्किंग व्यवस्था गड़बड़ा गई है। दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। जल्द ही नेटर्वक समस्या को दुरुस्त कर लिया जाएगा। अश्वनी कुमार, दूरसंचार महाप्रबंधक बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें