फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ महासभा ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कायस्थ महासभा ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
क्रासर......
ज्ञानेंद्र सक्सेना संगठन के अध्यक्ष कपिल महामंत्री बने
07एलकेएच 01
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ पास करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के साथ संगठन के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा भी की गई।
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की संरक्षक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बच्चों को और अधिक परिश्रम से पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने भी मेधावी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सक्सेना ने पूरी ऊर्जा के साथ समाज और संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया। इसी के साथ उन्होंने जिला महामंत्री पद पर कपिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और सह जिला महामंत्री पद पर शौर्य सक्सेना के चुने जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया। इस मोके पर कुलदीप श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेधावी बच्चों रजत श्रीवास्तव, अन्मया, आकृति, सुयश, शोभित आदि बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केके श्रीवास्तव, यदुलेश मुरारी, शशि सक्सेना, डॉ. मंजुला बरतरिया, मीना पांडिया, स्वर्णलता श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना, कुमुद सक्सेना, नीरज सक्सेना, विमल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें