फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर युवक को कंटेनर ने कुचला
गोला में ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह कंटेनर ने एक युवक को कुचल दिया। घायल को यूपी 100 पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। उधर बुधवार की शाम ट्रक की टक्कर से घायल हुए गोला कोतवाली के गांव इस्लामनगर पुनर्भू ग्रंट निवासी 30 वर्षीय निजामुद्दीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव कटकुसमा निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र 30 वर्षीय पवन कुमार बृहस्पतिवार की सुबह लखीमपुर आने के लिए घर से पैदल नकहा चौराहा पहुंचा और पीलीभीत बस्ती हाईवे के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच सिसैया चौराहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां पवन का शव देखकर उनमें चीखपुकार मच गई। दूसरा हादसा बुधवार की शाम करीब छह बजे गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में हुई। इस्लामनगर पुनर्भू ग्रंट निवासी 20 वर्षीय निजामुद्दीन रामपुर ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता है। वह अपने चचेरे भाई नसरुद्दीन के साथ बाइक से भट्ठे पर जा रहा था। गांव महममदपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने निजामुद्दीन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया परिवार के लोग उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें