फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 65 मिले नए कुष्ठ रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुष्ठ रोगी खोजी अभियान
विज्ञापन

में मिले 65 नए कुष्ठ रोगी
44,80,268 लोगों में 1756 मिले थे संदिग्ध
चार बच्चों सहित 65 में हुई कुष्ठ रोग की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिले में छह से 19 नवंबर तक चले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के दौरान 4480268 लोगों का परीक्षण हुआ। इसमें 1756 लोग संदिग्ध मिले, जिसमें से चार बच्चों सहित 65 लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

नए कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए नवंबर माह में अभियान चलाया गया था। इसमें 4480 टीमें लगाई गई थी। जिन्होंने 9,15,556 घर जाकर वहां रह रहे 44,80,268 लोगों का निर्धारित फार्मेट के अनुसार परीक्षण किया, जिसमें 1756 लोग संदिग्ध प्रतीत हुए। जिनका सीएचसी पर डॉक्टरों की देखरेख में निरीक्षण हुआ। इस दौरान चार बच्चों सहित 65 लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


जिले में 65 नए कुष्ठ रोगी मिले हैं, जिनका इलाज शुरू करा दिया गया है। इनको मिलाकर जिले में कुष्ठ रोगियों की संख्या बढ़कर 642 हो गई है।
डॉ. अनिल चौधरी, जिला कुष्ठ रोग प्रभारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें