फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, दो घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव उमरा में खाना बनाते समय उठी चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस हादसे में दोनों घरों में रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

गांव उमरा निवासी गया प्रसाद मौर्य के घर में महिलाएं सुबह करीब 10 बजे खाना बना रहीं थीं। अचानक चूल्हे से उड़ी चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। इससे आग भड़क उठी। घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी गोमती प्रसाद मौर्य का भी घर अपनी गिरफ्त में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्त के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घर जलने से बच गए।

सूचना के बाद भी नहीं आए दमकलकर्मी
गांव उमरा में जिस समय आग लगी, उस समय हवा काफी तेज चल रही थी। गांव के लोगों ने आनन फानन अग्निशमन दल को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन अग्निशमन दल गांव में नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें