फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरौनिया में ट्रक से मौरंग उतार रहे एक मजदूर की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को सरौनिया गांव निवासी दिनेश कुमार कुशवाहा की मौरंग एक ट्रक में आई थी। ट्रक से मौरंग उतारने पसगवां कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मजदूर तफ्फजुल हुसैन, 32 वर्षीय सर्वेश कुमार और पंकज ट्रक से आए। चालक ने हाईटेंशन लाइन के पास ट्रक खड़ी कर दी। ग्राम सरौनिया के बाहर तीनों मजदूर मौरंग उतारने लगे। इसी दौरान सर्वेश हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और ट्रक के नीचे आ गिरा और मौत हो गई। जबकि पंकज को एक जोरदार झटका लगा, लेकिन बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। सर्वेश की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें