फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्भूग्रंट में तहसीलदार ने कब्जा मुक्त कराई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुनर्भूग्रंट में तहसीलदार ने कब्जा मुक्त कराई जमीन
गोला गोकर्णनाथ। गुरुवार को अमर उजाला में नहीं हटा ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा शीर्षक से छपे समाचार को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ ब्लाक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में ग्राम समाज की जमीन के कब्जे को हटवाया और 10 लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में मुख्य मार्ग के किनारे ग्राम पंचायत की जमीन गाटा संख्या 59 पर एक समुदाय के लोगों ने मिट्टी का चबूतरा बनाकर गौतम बुद्ध का चित्र रखकर कब्जा करने का प्रयास किया। जबकि पड़ोस में ही गाटा संख्या 553,554,555 के रकबा 0.162पर दर्ज आंबेडकर पार्क पर उन्हीं लोगों ने गन्ना बो रखा है, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान नजमा खान ने उच्चाधिकारियों से की थी। जिस पर डीएम ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद भी दो माह से कब्जा न हटने पर प्रधान की शिकायत के आधार पर छपी अमर उजाला में खबर को तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र के साथ पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ पहुंचे और गाटा संख्या 59 पर बने चबूतरे को ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त कराया, वहीं इसी गाटा संख्या की 0.310 हेक्टेअर पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराने वाले लोगों के विरुद्घ तहसील कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 59 पर नवीन परती ग्राम पंचायत जमीन पर कुछ लोगों ने मिट्टी का चबूतरा बनाकर उसके ऊपर भगवान गौतम बुद्ध का चित्र रखा था। फूलपत्ती लगाकर इस जमीन को पार्क बताकर हथियाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे हटवा दिया गया है, वहीं इस गाटा संख्या पर पक्का निर्माण कराने वाले 10 लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिन्हें नोटिस भेजा है।
- विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार-गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें