फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में होगी मोबाइल बिजली बिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने खीरी जिले में मोबाइल बिजली बिलिंग सेवा शुरू कर दी है। इससे बिजली बिलों में काफी हद तक पारदर्शिता आएगी। मीटर रीडिंग में हेराफेरी भी अब नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

एसडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि बिजली बिलिंग में पारदर्शिता लाने के लिए अब मोबाइल बिलिंग सेवा शुरू की गई है। अब मीटर रीडर अपने मोबाइल से मीटर रीडिंग की फोटो खींचकर एप पर डाउनलोड करेगा और तुरंत ही बिल बनकर उसके प्रिंटर से बिल निकलेगा। इस तरह मीटर रीडिंग में हेराफेरी काफी हद तक कम हो सकेगी। बिजली बिल के प्रति उपभोक्ताओं का विश्वास भी बढ़ेगा। मोबाइल बिजली बिलिंग सेवा अधिक पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की गई।
एसडीओ ने यह भी बताया कि रात की चेकिंग के लिए टीमे गठित कर दी गईं हैं। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया में कनेक्शन काटे जाएंगे। टीम रात में उन कनेक्शनों को चेक करेगी। यदि उस घर में बिजली जलती मिली तो टीम उस घर पर निशान लगाएगी और अगले दिन उस उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें