फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दो बच्चों की मौत, पांच भर्ती
विज्ञापन

एनीमिया और निमोनिया से पीड़ित थे दोनों बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनो में एक बच्चा निमोनिया तो दूसरा एनीमिया से पीड़ित था। वहीं बुखार और निमोनिया पीड़ित पांच बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

निघासन निवासी पप्पू ने एनीमिया (खून की कमी) पीड़ित पुत्री सजरीन एवं बहराइच के मोतीपुर निवासी श्रवण कुमार ने निमोनिया होने पर नौ माह के पुत्र मंगल को लेकर जिला अस्पताल आए थे, जिनकी हालत सीरियस होने पर दोनो को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रामपुर रड़ा निवासी जयश्री ने बुखार आने पर दस वर्षीय पुत्र सुजीत एवं खमरिया निवासी राजेश कुमार ने डेढ़ वर्षीय पुत्र भोलू और निमोनिया होने पर उदयपुर निवासी रामचंद्र ने सात माह की पुत्री खुशी, फरधान निवासी अकबर अली ने सात वर्षीय पुत्री चांदनी एवं रायपुर निवासी कैलाश ने दस माह के पुत्र बादल को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें