फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत
जाम लगाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया

अमर उजाला ब्यूरो
सिकन्द्राबाद। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर रविवार की सुबह थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में सड़क के किनारे खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे को किसी वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गांन मोहम्मदपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह उनका पुत्र मंजीत घर के पास सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार मिनी बस ने उनके पुत्र को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर रोड जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पान सिंह, सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत बच्चे के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें