फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गेट के पास पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
29एलकेएच 19
विज्ञापन


मिल गेट के पास पहुंचा मगरमच्छ, दहशत
वनकर्मियों ने पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास मगरमच्छ के आ जाने से लोगों में दहशत फैल गई। मिल अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर शारदा नदी में छोड़ दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे खंभारखेड़ा मिल के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कुछ लोगों ने डिस्टलरी के बाहर सड़क पर मगरमच्छ को देखा। शोर शराबा हुआ तो वह लखीमपुर- शारदानगर मार्ग पर आ गया। इससे राहगीर ठिठक गए। मिल अधिकारियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस पर शारदानगर वन रेंजर नरेंद्र कुमार रॉय, वन दरोगा नागेंद्र पांडेय, राम आसरे गुप्ता, वन रक्षक कुलदीप सिंह, अजय भार्गव, रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को कब्जे में किया और उसे ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर शारदानगर ले जाकर नदी में छोड़ दिया। हाइवे पर मगरमच्छ होने से कुछ देर आवागमन भी बाधित रहा। कंडवा नदी से निकलकर मगरमच्छ के सड़क पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें