फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में कच्ची दीवार गिरी भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरी, भाई की मौत, बहन घायल
विज्ञापन

फूलबेहड़ के जोधपुर गांव में हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का क्रम जारी है। थाना फूलबेहड़ के गांव जोधपुर में सोमवार की सुबह अपने बड़े अब्बू के घर जा रहे भाई-बहन पर रास्ते में अचानक दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे मलबे में दबकर मासूम भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन घायल हो गई। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ के जोधपुर गांव निवासी रिजवान ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सलमा अपने दो वर्षीय भाई रेहान को लेकर सोमवार सुबह बारिश थमने के बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने बड़े अब्बा चकलू के घर जा रही थी। दो घर पार करते ही रास्ते में पड़ोसी जावेद उर्फ बैठू के घर की कच्ची दीवार भरभराकर भाई बहन के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दोनों दब गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन जब तक मलबा हटाते तब तक मासूम रेहान की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सलमा को परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर फूलचंद ने बताया की रिजवान के पड़ोसी की कच्ची दीवार पानी से भीगकर गिर गई है, जिसके नीचे दबकर उसके पुत्र की मौत हो गई और हादसे में उसकी पुत्री घायल हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें