रोडवेज कर्मियों का चक्का जाम का एलान
लखीमपुर खीरी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व ने मांगों को लेकर हुए लिखित आश्वासन के बावजूद अब तक उनका निराकरण न होने पर दो दिवसीय चक्का जाम हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल चार जुलाई से छह जुलाई की रात रहेगी।
लखीमपुर डिपो के शाखाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ था। उस दौरान मांगों के निराकरण के लिए अधिकारियों से लिखित समझौता हुआ था, लेकिन अब तक अधिकारियों ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए प्रांतीय नेतृत्व ने चार जुलाई की मध्य रात्रि से छह जुलाई की रात तक चक्का जाम हड़ताल का एलान किया है।