फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली से भड़के ऑटो चालक, की हड़ताल, घेरा भाजपा कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अवैध वसूली से भड़के ऑटो चालक, हड़ताल
भाजपा दफ्तर घेरा, कार्यकर्ताओं ने डंडा लेकर खदेड़ा
चालकों का आरोप बीस रुपये की हो रही अवैध वसूली


अमर उजाला ब्यूरो

लखीमपुर खीरी। शु्क्रवार को महेवागंज से ऑटो बनवाकर लौट रहे चालक से दबंगों ने पार्किंग शुल्क के नाम पर बीस रुपये मांगे। चालक ने जब देने से मना किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी और बीस रुपये छीन लिए। इससे आक्रोशित चालकों ने शनिवार को हड़ताल कर दी। इस दौरान ऑटो चालकों ने भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ता और चालकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डंडा लेकर सभी को खदेड़ दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से मामला शांत हुआ।
ऑटोचालक विकास रस्तोगी शुक्रवार को अपना ऑटो बनवाकर महेवागंज से शहर की ओर आ रहे थे। बताते हैं कि पलिया बस अड्डे के पास कुछ दबंगों ने उसे रोक कर पार्किंग शुल्क के नाम पर बीस रुपये मांगे। मना करने पर दबंगों ने विकास के साथ मारपीट करते हुए रुपये छीन लिए। कई चालकों से हुई वसूूली से सभी चालक आक्रोशित हो गए। सभी ने शनिवार को हड़ताल का ऐलान कर दिया। शनिवार को नसीरूद्दीन मौजी मैदान में इकट्ठा ऑटो चालकों ने अपनी समस्या को लेकर भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। चालकों का आरोप है कि विधायक के इशारे पर कार्यकर्ता उन्हें मारने के लिए दौड़े। इसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालकों को नसीरूद्दीन मैदान से निकलने नहीं दिया। ऑटो चालकों ने सदर कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट करने वाले दबंगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राजकुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार, अजीज अहमद, सुभाष, भूपेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



निर्धारित शुल्क से ज्यादा हो वसूली, तो लिखवाएं मुकदमा
पालिका ईओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि शहर में छह स्थानों के ठेके हुए हैं। चालकों से पांच रूपये प्रति चक्कर वसूलने का नियम है, क्योंकि ऑटो चालक पालिका की सड़कों का ही उपयोग करते हैं। यदि ठेकेदार पांच रूपये से ज्यादा की वसूली कर रहे हैं तो गलत है। ऑटो चालकों को उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा लिखवाना चाहिए।

महेवागंज। ऑटो चालकों की हड़ताल से अंदेशनगर, सुंदरवल, दाउदपुर, महेवागंज, बसैगापुर तक ऑटो का संचालन दिन भर बंद रहा। ऑटो चालक राजेश, शकील, पिंकू, गुड्डू सहित कई लोगों ने पार्किग के नाम पर सिटी सर्किल के ऑटो चालकों से 20 रूपये और लखीमपुर,फूलबेहड़, पतरासी रुट पर चलने वालों से 80 एवं सुंदरवल रुट के चालकों से 50 रुपये रोजाना वसूलने का आरोप लगाया है।

बवाल होने पर ठेके होंगे निरस्त
पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई का कहना है कि पार्किंग स्थल के ठेके हुए हैं। जल्द ही निर्धारित जगहों पर ऑटो चालकों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, लेकिन यदि ऐसे की बवाल हुआ तो ठेके निरस्त कर दिए जाएंगे।

बोले ऑटो चालक
शुल्क पांच रुपये, वसूल रहे बीस

विकास रस्तोगी का कहना है कि पालिका द्वारा पांच रूपये निर्धारित है, लेकिन ठेकेदार बीस रुपये प्रति चक्कर मांग रहे हैं। जो कि गलत है।पैसे न देने पर मारपीट करते हैं।
..........
पार्किंग स्थल बनने के बाद हो वसूली

भूपेंद्र तिवारी का कहना है कि पालिका को पहले पार्किंग स्थल बनवाने चाहिए उसके बाद ठेका करना चाहिए था। पार्किंग की व्यवस्था किए बगैर बीस रूपये की वसूली गलत है।
.........
पार्किंग स्थल हैं नहीं, हो रही वसूली

पुष्पेंद्र शर्मा का कहना है कि ठेकेदार दबंगई करके मनमानी वूसली करते हैं। पहले हम लोगों के लिए पालिका इंतजाम करे और फिर उसके बाद ठेका करे।
.........
ऑटो न मिलने से परेशान हुए शहर के लोग

ऑटो चालकों की हड़ताल के कारण शहर वासी खासे परेशान हुए। भीषण गर्मी में ऑटो न मिल पाने के कारण महिलाओं और बच्चों को परेशान होना पड़ा। तेज धूप के कारण लोगो को रिक्शा वालों की मनमानी सहनी पड़ी।
विज्ञापन



सोमवार तक रहेगी ऑटो की हड़ताल
लखीपमुर खीरी। न्यू सिटी ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी और मंत्री सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि अवैध वसूली के खिलाफ सोमवार तक ऑटो की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को संगठन की बैठक के बाद आगे की रणनीत बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें