फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई करने गए युवक को बाघ ने मार डाला

Tue, 19 Jun 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
 महेशपुर रेंज में कठिना नदी के पास स्थित खेत में सिंचाई करने गए एक किसान को बाघ ने हमला कर मार डाला। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। किसान के साथ मौजूद उसके भतीजे ने शोर मचाते हुए भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर बाघ किसान को छोड़ कठिना नदी की ओर भाग कर झाड़ियों में ओझल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों से गुस्साए ग्रामीण भिड़ गए। उन्होंने वनकर्मियों की राइफल छीनकर उसके बट से फारेस्टर का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बालकराम राठौर सोमवार सुबह करीब सात बजे कठिना नदी किनारे स्थित अपने गन्ने के खेत की सिंचाई करने गया था। एक घंटे बाद उसका भतीजा प्रवीण अपने चाचा बालकराम के लिए खाना लेकर खेत पर पहुंचा। बालकराम ने खेत पर ही खाना खाया और फिर सिंचाई करने लगा। इसी बीच सुबह करीब 8.30 बजे गन्ने में छिपे बाघ ने बालकराम पर हमला कर दिया। बाघ बालकराम को खींचकर ले जाने लगा। यह देखकर भतीजा प्रवीण शोर मचाते हुए भाग खड़ा हुआ। प्रवीण के चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाघ बालकराम को छोड़कर कठिना नदी की ओर भागकर झाड़ियों में गुम हो गया। तब तक बालकराम की मौत हो चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
बाघ हमले की सूचना पाते ही कई गांव के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने बाघ के बढ़ते हमलों और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के विरोध में जमकर हंगामा किया। उत्तेजित भीड़ ने एक वनकर्मी की सर्विस राइफल छीनकर फारेस्टर ओपी वर्मा के सिर पर राइफल का बट मारकर गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहम्मदी बीडी वर्मा, सीओ विजय आनंद, इंस्पेक्टर डीके सिंह ने उत्तेजित भीड़ को किसी तरह खदेड़ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


महेशपुर रेंज के कठिना नदी के किनारे बाघ ने एक किसान पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बीच भीड़ ने वन विभाग की टीम पर हमला भी किया है, जिसमें घायल फारेस्टर का मोहम्मदी में इलाज हो रहा है। ग्रामीण धैर्य बनाए रखें। बाघ की निगरानी कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्रामीण सतर्क रहें और जंगल से सटे इलाके में अकेले न जाएं। समीर वर्मा, डीएफआ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें