फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़पुर में लगी भीषण आग, 17 घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। कस्बे के निकट पहाड़पुर गांव में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। गांव में लगी भीषण आग से देखते ही देखते 17 घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पहाड़पुर के मजरा पहाड़पुर में गुरुवार शाम लगभग चार बजे अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते हुए 17 ग्रामीणों के घरों में पड़े छप्परों को अपने आगोश में ले लिया, जिससे छप्पर धू-धू कर जलने लगे। आग लगने के समय अधिकतर ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे या मजदूरी करने गए थे। घरों में महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। महिलाओं और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के गांवों के लोग पहुंचे लेकिन आग से निकल रही लपटों के सामने बेबस खड़े रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से चेतराम, प्रभात, लालाराम, गुड्डू, छोट्टन, महेंद्र, सुपरवाइजर, जल देवी, कपिल, कुलदीप, बबलू, अरुण, शांती देवी, इंद्रजीत, ओम प्रकाश, अखिलेश और गुड्डी देवी के घरों में रखा लाखों रुपये का सामान सहित नकदी जलकर राख हो गई।
पहाड़पुर गांव में आग लगने की सूचना पर तहसीलदार (गोला) आशुतोष गुप्ता राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को ढंाढस बंधाते हुए सूची बनवाई। इस मौके पर राजव निरीक्षक बीके श्रीवास्तव, लेखपाल रामचंद्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें