फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया के अलाउद्दीन से भीरा के मनोज हारे

विज्ञापन
पलिया के अलाउद्दीन से भीरा के मनोज हारे - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
तिकुनियां खीरी।
विज्ञापन

आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में दंगल प्रतियोगिता हुई, जिसमें नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। पंजाब के पहलवान अली मोहम्मद ने अपने पैरों व कमर पर ट्रैक्टर चढ़वाकर लोगों को अचंभे में डाल दिया।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद के बड़े भाई दिनेशचंद मिश्रा ने अखाड़े में दीप जलाकर किया। पहलवानों के दांवपेंच देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के पहलवान चंदरभाल मौर्या की देखरेख में दंगल हुआ। जिला पंचायत सदस्य सुरेश तड़वाड़ ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराया। लखीमपुर शहर के पहलवान सर्वेश यादव ने सीतापुर के पहलवान सनद कुमार से डटकर मुकाबला किया, जिसमें सर्वेश कुमार यादव विजयी हुए। बनवीरपुर के पहलवान जमाल और सोनारीपुर के पहलवान धर्मेंद्र बराबर रहे। भीरा क्षेत्र के गांव गहलुइया के पहलवान शादाब खां ने भोजीपुरा के पहलवान भूरा को पटकनी देकर कुश्ती जीत ली। पलिया के अलाउद्दीन पहलवान ने भीरा के मनोज पहलवान को हराया। रायपुर गांव के पहलवान दिलीप मिश्रा व पीलीभीत के पहलवान राकेश की कुश्ती बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के जालंधर जिले से आए पहलवान अली मोहम्मद ने ट्रैक्टर का करतब दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने दोनों पैरों पर ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़वाया। इसके बाद पिछला पहिया पट लेटकर कमर पर जैसे ही ट्रैक्टर चढ़वाया तो लोग भयभीत हो गए। अपनी कमर ट्रैक्टर के आगे लगाकर फुल स्पीड में ट्रैक्टर को चालू कराकर उसकी स्पीड को रोक लिया। करतब देखकर दर्शक अचंभित हो गए। पहलवान को दर्शकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानीय पहलवान चंदरभाल मौर्या ने अपनी 70 वर्ष की अवस्था में अखाडे़ में मुगदर घुमाकर युवा पहलवानों को प्रेरणा दी। इस दौरान ग्राम प्रधान जोड़ीलाल, भाजपा कार्यकर्ता किशन महावर, सोनू अग्रवाल, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच
मोहम्मदी।
नगर के श्रीरामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विराट दंगल में चौथे दिन राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने कुश्ती में अपने दांव पेच दिखाए।
दंगल में चौथे दिन पहली कुश्ती दिलशाद चंदौसी व सुनील हरियाणा के बीच हुई, जिसमें दिलशाद ने सुनील को हराकर कुश्ती जीत ली। दूसरा मुकाबला विशाल मोहम्मदी व बाबा हनुमान गढ़ी के बीच हुई, जिसमें विशाल मोहम्मदी विजयी रहे। तीसरी कुश्ती बाबा हनुमान गढ़ी व राहुल मोहम्मदी के बीच हुई, जिसमें राहुल ने जीत दर्ज की। मानस पहलवान हरिद्वार व नदीम पहलवान सहारनपुर के बीच हुई कुश्ती में मानस जीते। अद्धा पहलवान सहारनपुर और हाजी पहलवान बनारस के बीच हुई कुश्ती में अद्धा सहारनपुर ने जीत दर्ज की। दंगल के रेफरी गुलौली के श्यामसरन मिश्रा पहलवान और कमेंट्री साबिर पहलवान ने की। पहलवानों का परिचय प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें