अमीरनगर/मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें काउंसलर रामप्रकाश मिश्र और नीरज कुमार ने स्कूल के कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि स्काउट-गाइड के जन्मदाता लार्ड वेंडेन पावेल थे। इसके साथ ही स्काउट गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, झंडे को बांधने की गांठ, झंडा लगाने का तरीका बताया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं की 14 टोलियां बनाईं गईं। बच्चों ने तंबू, पुल आदि बनाकर प्रदर्शनी लगाई, जिसका निरीक्षण हरिपाल सिंह, विरासद अली, मोबीन खान, संग्राम सिंह, मुख्य अतिथि इमरान खान ने किया। प्रथम स्थान टोली रानीलक्ष्मी बाई, टोली गाइड अनामिका, दूसरा स्थान टोली महादेवी वर्मा, टोली गाइड रजनी सिंह, तृतीय स्थान टोली मीरा बाई, टोली नायक सुमन शुक्ला को मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेश कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार सिंह, अवनीश शर्मा, मुकेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
छात्रों को दी स्काउट की जानकारी
लखीमपुर खीरी के जीआईसी में दो दिवसीय स्काउट शिविर लगा, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। शिविर में प्रशिक्षक रामश्री बाजपेई और विमल शुक्ला ने छात्रों को स्काउट का इतिहास नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, गांठ, फांस, बंधन, पीड़ित को प्राथमिक उपचार आदि कि बारे में बताया गया। इस दौरान स्काउट्स ने योगाभ्यास, पुल निर्माण और तंबू निर्माण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आरके आर्य, स्काउट चीफ काउंसलर अनिल झा, प्रभारी हयात अली अंसारी, मोहम्मद नईम, विपिन मिश्रा, सुरेश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।