फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवसा से छोड़ा गया पानी, गांव डूब जाने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। संभावित बाढ़ से जूझ रहे लोगों को कैसे बचाया जाए और महफूज जगहों पर पहुंचाया जाय। इसको लेकर गुरुवार को फूलबेहड़ में शारदा नदी तट पर प्रशासन ने मॉकड्रिल किया। प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ ही मेडिकल, राजस्व, पुलिस आपूर्ति, परिवहन, एसएसबी और अग्निशमन का दस्ता साजो सामान के साथ टॉपरपुरवा कैंप पहुंचा। नोडल अधिकारी एसडीएम सदर डॉ. अरुण के नेतृत्व में लाउड हैंडलर, बाढ़ चेतावनी और रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया। दो घंटे चले मॉकड्रिल की मॉनिटरिंग खुद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने की।
विज्ञापन

लखनऊ से निर्देश के बाद तहसीलदार निघासन धर्मेंद्र पांडेय की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी, अनुपम रस्तोगी लेखपाल गाइड व लाउड हैंडलर के साथ 13 सदस्यीय टीम स्टीमर से सुबह नौ बजे लंगड़ीपुर गांव पहुंची। यहां बनबसा बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण भरने की सूचना थी। सूचना पर प्रथम गठित टीम तहसीलदार मोहम्मदी विकासधर दुबे के नेतृत्व में रवाना हो गई। इसी समय शारदा नदी में नाव से आ रहे लोगों के फसने की सूचना मिली, जिस पर टीम संख्या दो तहसीलदार निघासन धर्मेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसएसबी, पुलिस, चिकित्सा एवं राजस्व की टीमें शारदा नदी के किनारे पहुंची और फडूब रहे लोगों को बचाया और प्राथमिक उपचार के साथ चिकित्सा राहत केन्द्र पहुंचाया गया। नदी में पानी बढने से गांव के कई लोगों के नदी के दूसरे किनारे पर फंस जाने की सूचना मिली। तहसील धौरहरा के नेतृत्व में गठित टीम संख्या 03 तुरंत स्टेजिंग एरिया सरवा टापर से रवाना हुई और उनके साथ एम्बुलेंस, फायर एवं दो बसें, जिसमें स्वयं सेवक पहले से तैनात थे। लोगों को निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। गांव के 62 लोगों को नदी के दूसरे किनारे से इस छोर पर लाया गया। तुरंत ही बस द्वारा उन्हें गजोधर इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचाया गया। इस मौके पर एसएसबी के नारायण राम बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। टीमों ने बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ धौरहरा अभिषेक अजेय भी डटे रहे। गूम गांव के प्रधान अभय नारायण यादव समेत कई लोग इस ऑपरेशन रेस्क्यू में मदद की।

...जब एसपी ने लगाई पुलिस वालों की पाठशाला
शारदा नदी किनारे मॉक ड्रिल से पहले एसपी पूनम ने पुलिस वालों की पाठशाला लगाई। इस दौरान उन्होंने सीओ की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह सहित उपनिरीक्षकों और सिपाहियों बाढ़ के दौरान अपराधों पर नियंत्रण और मित्र पुलिस की भूमिका पर चर्चा की। पुलिस कर्मियों की जिज्ञासाओं और सवालों के भी उन्होंने जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें