लखीमपुर खीरी। एक ही पटल पर कई साल से जमें लिपिकों पर शासन कार्रवाई करे, उससे पहले ही सीएमओ ने आठ लिपिकों के पटल बदल दिए हैं। यह कार्रवाई सीएचसी, पीएचसी और सीएमओ कार्यालय के लिपिकों पर हुई है। इन लिपिकों में कई ऐसे हैं जो अपने तैनाती वर्ष से ही एक ही पटल पर कार्यरत थे। हालांकि ऐसे लिपिकों की सूची शासन को सीएमओ कार्यालय से भेजी जा चुकी है। जिनकी संख्या करीब 25 है।
शासन इन लिपिकों पर कार्रवाई का मन बनाए, उससे पहले ही सीएमओ ने आठ लिपिक के पटल परिवर्तित कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इन लिपिकों का वेतन नवीन तैैनाती स्थल से ही निर्गत किया जाएगा।
इनका हुआ पटल परिवर्तन
लिपिक पटल पर तैनाती वर्ष
धीरेंद्र सिंह 2008
महेश कुमार 1994
अतुल श्रीवास्तव 1998
गिरीश चंद्र 1996
आशीष कुमार 2014
रीता सिंह 1994
अल्का सिंह 2013
सुधार श्रीवास्तव 1999