फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति सुचारु न होने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बीते दिनों क्षेत्र में आई आंधी के दौरान थारु गांवों में लगे विद्युत पोल टूट गए थे। पोलों के गिरने के बाद अब तक गांवों में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। पंचमखेड़ा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर बसे थारु जनजाति के गांवों में करीब आठ से अधिक ट्रांसफार्मर तेज आंधी की वजह से अब भी सड़कों पर गिरे पड़े हैं। प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना के तहत लगाए गए करीब 175 पोल आंधी में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली के तार सड़कों पर पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार विद्युत विभाग को सूचना देकर पोलों को सही कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने उनकी समस्या पर जरा सा भी ध्यान नही दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बिजली खराब होने की वजह से गांव में रोशनी की खासी दिक्कत हो रही है। पंचमखेड़ा इलाके में गिरा ट्रांसफार्मर 15 दिन बीतने के बाद भी लग नहीं सका है। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भिखारी, जगना, राम दास, दुखन, राम भरोसे, घुम्मन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें