गोला गोकर्णनाथ। बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 170 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 19 लाख का बकाया भी वसूला जा चुका है। अभियान से बिजली बकाएदारों में हड़कंप है।
बिजली विभाग द्वारा तीन जून से बकाया बिजली बिल वसूली अभियान चल रहा है। इसके तहत जेई शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, दयानंद शाह के नेतृत्व में अलग अलग टीमें गठित की गईं हैं। अभियान के तहत सिनेमा रोड, गुप्ता कालोनी, राजेंद्र नगर कॉलोनी सहित विभिन्न मोहल्लों में अभियान के तहत उपभोक्ताओं के बिल चेक कर पांच हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। साथ ही जुर्माना भी वसूला। एसडीओ एन मनोस ने बताया कि बिजली बिल वसूली अभियान तीन जून से शुरू है, जो एक माह तक चलेगा। इस दौरान अब तक करीब 170 कनेक्शन काटे गए हैं और करीब 19 लाख का बकाया वसूला गया है।