मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बगरेठी में विवाहिता ने गृह कलह के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले के रझौआ गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले अपनी पुत्री सुनीता की शादी मोहम्मदी कोतवाली के गांव बगरेठी निवासी अजीत सिंह उर्फ गुड्डू के साथ की थी। तीन पुत्रियों का जन्म हुआ। पुत्र के जन्म न होने से घर में ताना मिलते रहते थे। रविवार सुबह सात बजे घर में आपसी विवाद हुआ। जिस पर पुत्री ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे सीएचसी मोहम्मदी में लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई। डॉक्टरों की सूचना पर मोहम्मदी कोतवाली के एसआई अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता कर लिया।