गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर कारखाने से नकली घी, नकली रवा, बेसन, रंग की डिब्बियां और मुर्गी के दानों की बोरियां बरामद की हैं। इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंरप मच गया।
नगर में काफी समय से नकली मिठाई और नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायतें आ रही थीं। कुछ लोगों ने नकली खाद्य सामग्री और मिठाई बिक्री किए जाने की शिकायत एसडीएम सुनंद कुमार से की। एसडीएम के आदेश पर विभाग टीम के मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ खुटार रोड पर व्यापारी अंकित गुप्ता के कारखाने पर अचानक छापामार कार्यवाही की। जांच में नकली घी, नकली रवा, बेसन, रंग की डिब्बियां और मुर्गी के खाने वाले दानों की बोरिया बरामद की। इसके बाद टीम ने वनस्पति घी, रेडीमेड बूंदी व रंगों के नमूनों को जांच के लिए सैंपल भर लिया। खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने मामले की तहरीर पुलिस दी है। इस कार्रवाई से मिलावटी कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है। ब्यूरो