फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। खेत की रखवाली करने गए गांव भकुरहिया के किसान का शव खेत में मिला। मौत किस तरह हुई इसका पता नहीं चलसका है। हालांकि गले और शरीर पर चोट के निशान हैं। घर वालों ने गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव भकुरहिया निवासी शिव कुमार यादव (52) शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अपने गन्ने की खेत की रखवाली करने गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। रविवार को फिर घर वालों ने उनकी खोजबीन की। दोपहर बाद शव उनके ही गन्ने के खेत में मिला। मृतक के पुत्र संदीप और संजय यादव ने शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजा। मृतक के पुत्र संदीप के मुताबिक उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान हैं। किसी चीज से गला पर दबाने के निशान हैं। उन्होंने पिता की हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अभी घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली धौरहरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें