फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज के खाने में निकली छिपकली, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की मेस (रसोई) में बुधवार को खाना खाते समय एक छात्र की थाली में छिपकली मिली। इससे छात्रों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर दाल में छिपकली पड़े होने का वीडियो वायरल होने से पॉलिटेक्निक प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में करीब 120 छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं। इनके लिए वहीं मेस में ही खाना बनता है। बुधवार की दोपहर छात्रों के लिए दाल, चावल, सब्जी, रोटी बनाई गई। बताते हैं कि खाना खाते समय एक छात्र ने दाल कम पड़ने पर जब डोंगे से थाली में दाल डाली तो उसमें मरी हुई छिपकली निकली। उसे देखते ही हड़कंप मच गया। वहीं मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। हालांकि छात्र मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। कॉलेज सूत्रों के मुताबिक खाने में छिपकली निकलने के बाद से छात्र अब मेस का खाना खाने से इनकार कर रहे हैं। इस बाबत प्रधानाचार्य सुरेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आने पर वार्डेन केपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें किसी के दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह बताया गया है कि छिपकली दाल बनने के बाद छत से गिरी है। इससे किसी को कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई है। इससे पूरी दाल खराब नहीं हुई थी, फिरभी एहतियातन खाना फेंकवा दिया गया है और छात्रों के लिए फिरसे खाना बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें