फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण को जांच टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सूरत में हुए हादसे के बाद जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने के लिए जांच टीम गठित हो गई है। उधर डीआईओएस ने भी सोमवार की शाम शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने के लिए राजकीय हाईस्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य रंजना अवस्थी एवं जीआईसी शारदानगर के प्रधानाचार्य कमलेश सक्सेना को नामित किया गया है। ये लोग एक सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट सौपेंगे। उधर सोमवार की शाम डीआईओएस ने चार कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया, लेकिन मानक के अनुरूप न मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। डीआईओेएस की छापामारी से अधिकतर कोचिंग संचालक ताला डालकर खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें