लखीमपुर खीरी। बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए लगने वाले टीकाकरण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके लिए सूबे के छह जिलों की एएनएम को वैल्यू डिवाइस दी गई हैं। जिस पर उन्हें बच्चों को लगाए गए टीके की फीडिंग करनी होती है। इसमें लखीमपुर खीरी अव्वल रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शासन ने पहले चरण में सूबे के बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, सिद्घार्थनगर सहित लखीमपुर जिले में टीकाकरण की ऑनलाइन फीडिंग की शुरुआत की है, जिससे हर दिन कितने बच्चों को किस किस बीमारियों के टीके लगे इसकी शासन को जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी एएनएम को वैल्यू डिवाइस वितरित की गई है। इस पर एएनएम को टीकाकरण की अपडेट फीड करनी होगी। डॉ. बलबीर सिंह कहना है कि टीकाकरण की ऑनलाइन फीडिंग के मामले में अपना जिला अव्वल रहा है।
मोहम्मदी नंबर वन तो पसगंवा रहा फिसड्डी
वैल्यू डिवाइस पर टीकारण संबंधी डिटेल अपडेट करने के मामले में मोहम्मदी (98.9 प्रतिशत) नंबर वन रहा है। जबकि 98.8 प्रतिशत के साथ कुंभी दूसरे और 98.5 प्रतिशत के साथ बांकेगंज तीसरे एवं 81.4 प्रतिशत अपडेट के साथ पसगंवा सीएचसी सबसे फिसड्डी रही।