लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा सीट पर आज मतदान होगा। इसमें शामिल विधानसभा मोहम्मदी, कस्ता एवं धौरहरा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन क्षेत्र के सरकारी विद्यालय एवं कार्यालय आदि सब बंद रहेंगे। जबकि खीरी लोकसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालय और कार्यालय रोजाना की भांति अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
लोकसभा चुनाव के तहत मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश को लेकर जिले वासियों में भ्रम की स्थित थी। जो रविवार को स्पष्ट हो गई। जिले में दो लोकसभा की दो, जिसमें एक खीरी और दूसरी धौरहरा है। खीरी लोकसभा में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है और उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहा था। इसलिए खीरी लोकसभा क्षेत्र के लोग धौरहरा संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान के दिन अवकाश होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने मतदान के दिन सिर्फ धौरहरा संसदीय क्षेत्र में ही अवकाश रहने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं खीरी लोकसभा क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय एवं कार्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मतदान धौरहरा लोकसभा सीट पर है इसलिए अवकाश उसी क्षेत्र में रहेगा।