फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर में मंगलवार की रात घर में मीट लाना विवाद का कारण बन गया। पति से गुस्साई महिला ने जहर खा लिया, इसकी जानकारी होने पर पति ने भी जहरीला पदार्श खा लिया। दोनों की हालत बिगडने पर लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

राजेपुर निवासी 52 वर्षीय आनंद बिहारी वर्मा मंगलवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचे और साथ में मीट भी ले गए थे। नवरात्र के व्रत होने के चलते पत्नी 50 वर्षीय फूलमती ने घर में मीट बनाने पर विरोध जताया, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। गुस्साए पति ने पत्नी को पीट दिया, जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर में रखा जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ते देख घबराकर आनंद बिहारी ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनंद बिहारी ने कस्बा भीरा में रहकर कृषि से बीएससी कर रहे छोटे पुत्र अजीत को पूरी बात बताई। इस पर अजीत ने पड़ोसियों को मौके पर भेजा, जिससे गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। एंबुलेंस बुलाकर दोनों को रात 12.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक दंपती का पुत्र ललित वर्मा बस्ती में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी मायके में थी। बेटी की शादी हो चुकी है, छोटा पुत्र अजीत वर्मा भी पढ़ाई करने भीरा गया था। मां-बाप के एक साथ जहर खाने की खबर से दोनों बेटे सन्न रह गए और परिवार में कोहराम मचा है।

दंपती की जहर खाने से मौत हुई है। दोनों के बीच मंगलवार की रात घर में मीट लाने पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद फूलमती ने जहर खा लिया। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह और नासमझी का प्रतीत होता है। फिलहाल सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें