गोला गोकर्णनाथ। भैंठिया गांव में 20 दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को ग्रामीणों के प्रयास से बदलवाने पर लगते ही ट्रांसफार्मर दग गया, जिससे उसमें से छिटका तेल गिरने से दो लोग झुलस गए।
अलीगंज पावर हाउस से संबद्ध भैंठिया गांव का ट्रांसफार्मर 20 दिन पहले फुंक गया था, तबसे लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने फुंके ट्रांसफार्मर की सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दी थी। शुक्रवार की शाम नया ट्रांसफार्मर लगाया गया जो रात लगभग दो बजे तेज लपटों साथ जलकर ब्लास्ट हो गया। गांव के लोग बताते हैं कि ट्रांसफार्मर लगभग आधे घंटे तक जलने से इंसुलेटर दग गए, जिससे छोटेलाल के दो पुत्र रिषीकेश और राजकुमार के ऊपर तेल गिरने से झुलस गए। ब्यूरो