फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में ट्रक-बस में सीधी भिड़ंत, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह छह बजे घने कोहरे के बीच खुटार रोड पर टेंड़वा पुल के पास एक प्राइवेट बस और ट्रक आमने-सामने जा भिड़े, जिसमें बस ड्राइवर और कंडक्टर को हल्की छोटें आईं। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह छह बजे दिल्ली से सवारियां भरकर लखीमपुर जा रही खैरा ट्रांसपोर्ट की बस खुटार रोड पर टेंड़वा पुल के पास पहुंची। घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस ड्राइवर बांकेगंज निवासी 40 वर्षीय गुरुवचन सिंह और फूलबेहड़ निवासी कंडक्टर 30 वर्षीय इकराम को हल्की चोटें आईं। जिनका खुटार में इलाज कराया गया। वहीं बस के अंदर बैठी सवारियां और ट्रक चालक बाल बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें