फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर की बड़ेर पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। गांव लोधपुरवा में एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर मवेशी बचाने के लिए खेत में पड़े छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लोधपुरवा निवासी जगदीश ने बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बीती 15 जनवरी को घर से नाराज होकर चला गया था। उसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह राहगीरों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित उसी के खेत में पड़े छप्पर की बड़ेर में उसका शव लटकता हुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने मामले की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे। गले में रस्सी का निशान बना हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें