फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद, सैफई और गोरखपुर टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालाबाद, सैफई और गोरखपुर टीम जीतीं
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे 56 वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए, जिसमें जलालाबाद, सैफई और गोरखपुर की टीम विजयी रहीं।
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयोजन मंत्री श्याममूर्ति शुक्ल, रामबहादुर वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और काकोरी शहीद जलालाबाद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले के अंतिम पड़ाव में जलालाबाद के खिलाड़ी विशाल ने फील्ड गोल कर दिया, इसके साथ ही जलालाबाद टीम 1-0 से विजयी घोषित की गई।
विज्ञापन

दूसरा मैच मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज सैफई और स्पोर्ट स्टेडियम शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। खेल के चौथे मिनट और सातवें मिनट में सैफई के खिलाड़ी मोहित ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई उसके बाद 17वें मिनट में सैफई के खिलाड़ी आकाश और 25वें मिनट में सैफई के राहुल यादव, 56वें और 59वें मिनट में सैफई खिलाड़ी नीतेश ने गोल कर सैफई टीम को 6-0 से जीत दिला दी। जबकि शाहजहांपुर की टीम कोई गोल न कर सकी।
तीसरा मैच डीएचए बहराइच और डीएचए गोरखपुर के बीच खेला गया। पहले मिनट में बहराइच की टीम के आतिफ ने फील्ड गोल किया, उसके बाद गोरखपुर खिलाड़ी महताब ने 19वें मिनट, आकाश ने 26वें मिनट, और आकाशपाल ने 36वें, अंशू वर्मा ने 41वें और 58वें मिनट में गोल कर अपनी गोरखपुर टीम को 5-1 से जीत दिलाई। टूर्नामेंट में खुर्शीद, मोहम्मद तारिक, ऋषि कुमार, मनोज कुमार द्विवेदी, रवि जायसवाल ने अंपायरिंग की। कमेंट्री राजेश मिश्र और सरोज कुमार वर्मा ने की। टेक्निकल टेबुल पर राजेंद्र निषाद और राजर्षि शुक्ल रहे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ लखपत राम वर्मा, सुशील कुमार मिश्र, नरायनलाल वर्मा, इंद्रसेन वर्मा, डॉ अनिल कुमार, डॉ सूर्य प्रकाश, बालकृष्ण मिश्र, बालकराम वर्मा, डेविड, कौशल, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------

प्रादेशिक टूर्नामेंट में आज
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कालेज के मैदान पर प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच काकोरी शहीद जलालाबाद और जीएफ कालेज शाहजहांपुर, दूसरा मैच आकांक्षा हाकी एकेडमी बिजनौर और गुरुनानक हाकी क्लब बरेली, तीसरा मैच ध्यानचंद स्पोर्ट कालेज सैफई और यंग मैन हाकी क्लब रामपुर और चौथा मैच डीएचए गोरखपुर और ध्यानचंद हाकी क्लब गोला के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें