फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में पान गुटका तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास भवन परिसर में फिर से कुछ लोग गंदगी फैलाने लगे हैं। इस पर सीडीओ रवि रंजन ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने विकास भवन परिसर में पान-गुटका खाने या खाकर आने वालों पर 500 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। साथ ही कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा ऐसा करने पर जुर्माने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने 13 जुलाई 2018 को निर्देश जारी कर परिसर में पान-गुटका खाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके कुछ महीने बाद फिर से लोग पान-गुटका खाकर परिसर में गंदगी फैलाने लगे हैं। लिहाजा सीडीओ ने पुन: सभी अनुभागीय अधिकारियों को रिमाइंडर जारी किया है। सीडीओ ने कहा है कि अधीनस्थ कर्मचारी और फील्ड स्तरीय कर्मचारी सहित अन्य लोग पान-गुटका खाकर परिसर में प्रवेश न करें। उन्होंने कहा है कि यदि आकस्मिक निरीक्षण में गंदगी पाई जाती है या कोई कर्मचारी तंबाकू खाते मिला तो उस कर्मचारी पर आर्थिक दंड के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शिथिल पर्यवेक्षण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें