लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के गांव बरखेरवा में लापता 72 वर्षीय जगदीश प्रसाद मिश्र शुक्रवार की दोपहर घर से कहीं चले गए। उसी दिन शाम तलाश के दौरान गांव के पास ही स्थित एक तालाब किनारे उनका गमछा, छड़ी और चप्पल रखी मिली हैं, लेकिन उनका अभी तक कोई अता-पता नहीं चल सका है।
गांव बरखेरवा निवासी सरोज मिश्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को फरधान बाजार गए थे। घर पर पत्नी और पिता जगदीश प्रसाद मिश्र थे। दोपहर करीब तीन बजे पिता बिना कुछ बताए घर से चले गए। काफी देर तक घर जब वापस नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने जब उनकी तलाश की तो गांव के बाहर स्थित शाम को एक तालाब के पास पिता की छड़ी, गमछा और चप्पल मिली। इससे परिवार के लोग आशंकित हो उठे। सूचना पर तमाम लोगों के साथ परिवार के लोग भी पहुंच गए। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग की तालाब में तालाब कराई गई, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। उन्होंने पिता के गायब होने, गमछा, छड़ी और चप्पलें तालाब के किनारे बरामद होने की सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक श्यामनरायन सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।